
*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
छीतर लाहोरिया को सकल गुर्जर समाज का सर्वसम्मति से जिला संयोजक बनाया गया।
खंडवा। सकल गुर्जर समाज जिला खंडवा की महत्वपूर्ण बैठक गुर्जर छात्रावास खंडवा में वरिष्ठ समाजसेवी सेवक राम चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित कि गई बैठक में विशेष रुप से रघुवीर जी पटेल पूर्व अध्यक्ष श्री देवनारायण बोर्ड म.प्र शासन, छीतर लाहोरिया पूर्व अध्यक्ष रेवा गुर्जर, प्यार सिंह सूर्यवंशी पूर्व अध्यक्ष बड गुर्जर धर्मशाला ओंकारेश्वर,डा.राधेश्याम पटेल अध्यक्ष रेवा गुर्जर , ‘भाईराम पाटिल अध्यक्ष ओकारेश्वर धर्मशाला, ओंकार पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, डा. मंशाराम गुर्जर उपाध्यक्ष जादम गुर्जर धर्मशाला ओंकारेश्वर, श्रीराम चौधरी जिला पंचायत सदस्य, नंदन करोड़ी नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाजपा के साथ सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के सान्निध्य में बैठक सम्पन्न हुई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाज सेवी छीतर लाहोरिया को सर्व सम्मति से सकल गुर्जर समाज का जिला संयोजक बनाया गया इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नंदन करोड़ी का स्वागत सम्मान किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी रघुनाथ पटेल का जन्मदिन भी सबने मिलकर मनाया एवं बधाई दी। अध्यक्ष किशोर पटेल ने बताया कि इस अवसर पर नवल सिंह यादव, धन्ना लाल मालगे, रामेश्वर मलगांया, रामचंद्र पटेल, मुरार पाटिल, रेवाराम पटेल,भीमाशंकर पटेल, दीपक सोलंकी ,दयाराम पटेल, राजाराम पटेल, रामनारायण पटेल,उमेश पटेल,सतीष पटेल, नंदन करोड़ी, गोकुल पटेल, गजानंद पटेल,जयपाल केलकर,राहुल गुर्जर, मोहन मंडलोई, नितिन पटेल, संतोष करोड़ी, कान्हा गुर्जर, सुधीर पटेल, शुभम पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन किशोर पटेल एवं आभार दीपक सोलंकी ने माना।










