ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में ऊर्जा संरक्षण संवाद कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग वल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार सेवा-पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत 23 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में “ऊर्जा संरक्षण संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

प्रभारी प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार उछावर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ऊर्जा संरक्षण के सरल एवं प्रभावी उपाय बतलाए। मुख्य वक्ता प्रो. योगेश जायसवाल ने ऊर्जा संरक्षण से जुड़ी संपूर्ण जानकारी विस्तार से विद्यार्थियों के साथ साझा की।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी. एस. निंगवाल ने किया जबकि आभार प्रदर्शन प्रो. मध्यप्रदेश सिंह अमलावर द्वारा कि

या गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!