
फ्रेंड्स क्लब और निमाड़ फुटबॉल क्लब ने 1 – 1 गोल जीते मैच , कड़े मुकाबले में न्यू वारियर और सुपर गेट को हराया।
खंडवा। निमाड़ फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में जिला स्तरीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। खंडवा के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में शनिवार दो मैच खेले गए पहला मैच फ्रेंड्स क्लब और न्यू वारियर , दूसरा मैच निमाड़ फुटबॉल क्लब और सुपर जेंट के बीच खेला गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में शनिवार को जो दो मुकाबले खेले गए उसमें पहले मुकाबले में फ्रेंड्स क्लब ने 1 – 0 से जीत दर्ज की और दूसरे मुकाबले में निमाड़ फुटबॉल क्लब ने सुपर जेंट को 1 – 0 से हराया । इस प्रतियोगिता में जिले की अभी तक 8 टीम ने प्रवेश लिया है। खेलो को बढ़ावा देने के लिए खंडवा में लगातार खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाती है । निमाड़ फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष आशीष चटकेले सचिव कृष्ण बंसल ने बताया कि युवाओं को खेल के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए निमाड़ फुटबॉल क्लब लगातार प्रतियोगिता आयोजित करता है। निमाड़ फुटबॉल क्लब के मीडिया प्रभारी शेख रेहान ने बताया कि बच्चों और युवाओं में मोबाइल की बुरी लत की वजह से खेल से दूरी को कम करने के लिए इस तरह के आयोजन करने का प्रयास निमाड़ फुटबॉल क्लब लगातार करता रहता है। इस प्रतियोगिता में जिले की आठ टीम भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अमित इब्राहिम ,मसूद खान, सुनील जैन, सूरज रायकवार , मैच रेफरी चंदन गायकर , महेश श्रेयश , आमीन मंसूरी थे ।








