एनडीआरएफ द्वारा कराया गया भूकम्प आपदा प्रबंधन का मॉक अभ्यास
📝खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन 19 सितंबर 2025। 11 एनडीआरएफ भोपाल द्वारा शासकीय पीजी कालेज के दीनदयाल उपाध्याय भवन में भूकम्प आपदा प्रबंधन का मॉक अभ्यास कराया गया। मॉक अभ्यास का संचालन बटालियन के रीजनल रिस्पांस सेंटर, भोपाल के असिस्टेंट कमांडेंट श्री सैयद बाशा सिकंदर द्वारा किया गया। अभ्यास के दौरान एनडीआरएफ द्वारा कमांड पोस्ट, मेडिकल पोस्ट और रेस्क्यू पोस्ट स्थापित कर भूकंप पीड़ितों के बचाव कार्य का प्रदर्शन किया गया। भवन की सबसे ऊंची मंजिल से घबराए डमी पीड़ितों को रोप और बिले के माध्यम से और बेहोश और कम गतिशील डमी पीड़ितों को रोप और स्ट्रेचर के माध्यम से रेस्क्यू कर पीड़ितों को मेडिकल पोस्ट में उपचार के लिए भर्ती करने जैसी गतिविधियां अभ्यास में दिखाई गई।
श्री सिकंदर ने बताया कि भूकंप मॉक अभ्यास का उद्देश्य है कि आमजन का सुरक्षा से संबंधित क्षमता निर्माण हो, जिससे वे असली आपदा के समय घबराए नहीं और बचाव दल पर भरोसा रखें। उन्होंने इस अभ्यास में जिला और पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मॉक अभ्यास के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा अग्निशमन सेवा और जिला अस्पताल द्वारा एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई थी। अभ्यास के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री प्रताप कुमार अगास्या, जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण, महाविद्यालय के शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित थे।
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
2 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
2 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
2 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
2 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
2 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
2 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा
2 days ago
महावीर जयंती की छुट्टी में बदलाव, अब 30 मार्च को रहेगा अवकाश
3 days ago
बिधानसभा चुनाव 2028 मे बीजेपी का सीधी जिले मे सुफड़ा साफ: यज्ञ नारायण तिवारी