ताज़ा ख़बरें

हैदराबाद से प्रशिक्षित सउनि भागवत लोखण्डे द्वारा कंट्रोल रूम मे तनाव मुक्त रहने के लिए पुलिस अधिकारियों को कराया गया हार्टफुलनेस मेडिटेशन

खास खबर

हैदराबाद से प्रशिक्षित सउनि भागवत लोखण्डे द्वारा कंट्रोल रूम मे तनाव मुक्त रहने के लिए पुलिस अधिकारियों को कराया गया हार्टफुलनेस मेडिटेशन
खंडवा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन एवं पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के मार्गदर्शन मे मध्यप्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान कान्हा शांतिवनम हैदराबाद के मध्य हार्टफुलनेस ध्यान के प्रशिक्षण एवं अभ्यास को मैदानी पुलिस कर्मियों, अधिकारियों एवं परिवारजन तक नि:शुल्क रूप से पहुचाने के लिए एमओयू संपादित किया गया है। ध्यान को मध्यप्रदेश पुलिस बल एवं उनके परिजनों द्वारा एक नियमित जीवन शैली के रूप मे अपनाया जा सके और तनाव पूर्ण परिस्थितियों का बेहतर ढंग से सामना किया जा सके, इसके लिए मानसिक स्वास्थ्य पर यौगिक पद्धति से कार्य करना अत्यावश्यक है। ध्यान से चेतना का विकास, शांति एवं संतोष तथा आंतरिक प्रसन्नता के स्तर मे वृद्धि होने के साथ-साथ संवाद, एकाग्रता एवं निर्णय क्षमता भी बेहतर होती है।जिला खंडवा से सहायक उप निरीक्षक भागवत लोखण्डे थाना कोतवाली द्वारा दिनांक 11.09.25 से 16.09.25 तक कान्हा शांतिवनम हैदराबाद मे हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर्स कोर्स किया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात दिनांक 19/09/25 को पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा मे पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय की विशेष रुचि के फलस्वरूप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारनेकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, डीएसपी हेडक्वार्टर श्री अनिल सिंह चौहान, डीएसपी अजाक श्री महेश दुबे, एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर गवली, एसडीओपी हरसूद श्री लोकेंद्र सिंह ठाकुर, डीएसपी यातायात श्री अनिल कुमार राय एवं खंडवा जिले के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारीयो की उपस्थिति मे तनाव मुक्त रहने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों के साथ हार्टफुलनेस मेडिटेशन का लघु सत्र कराया गया। आने वाले समय मे जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के जीवन मे तनाव को कम करने के लिए हार्टफुलनेस मेडिटेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!