ताज़ा ख़बरें

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय उपविजेता

खास खबर

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय उपविजेता

खंडवा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खंडवा में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल एवं क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन के तत्वावधान में जिला स्तरीय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। समाजसेवी सुनील जी ने बताया कि कबड्डी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पंधाना और हरसूद महाविद्यालय को पराजित कर उपविजेता स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के तीन खिलाड़ी – इंदर सिंह B.Ed द्वितीय वर्ष जयेश कटारे व शिवम सोनी बीसीए प्रथम प्रथम वर्ष का चयन जिला टीम में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ। संस्था अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सचिव प्रज्ञान गुप्ता, निदेशक श्रीमती पूजा गुप्ता, समाजसेवी सुनील जैन, प्रबंधक सतीश पटेल, प्राचार्य डॉ. दीपेश आर. उपाध्याय, क्रीड़ा अधिकारी विकास मोहे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी भूपेन्द्र यादव एवं समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!