मध्यप्रदेश

शराब फैक्ट्री के गंदे पानी से एक किलोमीटर तक का जल प्रदूषित, आधा दर्जन गांव तक बदबू से लोग हलाकान

शराब फैक्ट्री के गंदे पानी से एक किलोमीटर तक का जल प्रदूषित, आधा दर्जन गांव तक बदबू से लोग हलाकान

त्रिलोक न्यूज़ मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

 

तीव्र दुर्गंध ने न सिर्फ नौगांव, बल्कि चंद्रपुर, शिकारपुरा, चांदोरा, दोरिया, खम्मा, रावतपुरा और धवर्रा जैसे गांवों के रहवासियों का जीना दूभर कर दिया है।

छतरपुर

नौगांव क्षेत्र में स्थित जैगपिन ब्रेवरीज लिमिटेड (कॉक्स इंडिया डिस्टलरी) से निकलने वाला वेस्टेज और जहरीला केमिकल युक्त पानी अब गंभीर जनस्वास्थ्य और पर्यावरण संकट का कारण बनता जा रहा है। फैक्ट्री से करीब एक किलोमीटर तक का जल स्रोत पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है, और चार से पांच किलोमीटर की परिधि में बसे आधा दर्जन गांव बदबू और स्वास्थ्य समस्याओं से त्रस्त हैं।

फैक्ट्री के वेस्ट से फैली दुर्गंध, ग्रामीण परेशान

कॉक्स इंडिया डिस्टलरी द्वारा उत्पादन के बाद छोड़े जा रहे सड़े अनाज और केमिकल मिश्रित वेस्टेज को खुले में सुखाया जा रहा है। इससे उठने वाली तीव्र दुर्गंध ने न सिर्फ नौगांव, बल्कि चंद्रपुर, शिकारपुरा, चांदोरा, दोरिया, खम्मा, रावतपुरा और धवर्रा जैसे गांवों के रहवासियों का जीना दूभर कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह और शाम के समय यह बदबू और भी ज्यादा तीव्र हो जाती है, जिससे सिरदर्द, आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और उल्टी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!