ताज़ा ख़बरें

जिला स्तरीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ।

प्रथम मैच जूनियर एफ सी खंडवा और निमाड़ फुटबॉल क्लब बी के बीच हुआ हुआ।

जिला स्तरीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ।

प्रथम मैच जूनियर एफ सी खंडवा और निमाड़ फुटबॉल क्लब बी के बीच हुआ हुआ।

खंडवा। निमाड़ फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में जिला स्तरीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का शुभारम्भ बुधवार हुआ। खंडवा के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में पहला मैच जूनियर एफ सी खंडवा और निमाड़ फुटबॉल क्लब B खंडवा के बीच मैच से हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पहले मैच में फुटबॉल क्लब ने जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में जिले की अभी तक 8 टीम ने प्रवेश लिया है। कुछ ओर भी टीम के भाग लेने की संभावना है। खेलो को बढ़ावा देने के लिए खंडवा में लगातार खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाती है । निमाड़ फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष आशीष चटकेले ने बताया कि युवाओं को खेल के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए निमाड़ फुटबॉल क्लब लगातार प्रतियोगिता आयोजित करता है। निमाड़ फुटबॉल क्लब के मीडिया प्रभारी शेख रेहान ने बताया कि बच्चों और युवाओं में मोबाइल की बुरी लत की वजह से खेल से दूरी को कम करने के लिए इस तरह के आयोजन करने का प्रयास निमाड़ फुटबॉल क्लब लगातार करता रहता है। कोच और निमाड़ फुटबॉल क्लब के सचिव कृष्णा बंसल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले की आठ टीम भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पार्षद सुनील जायसवाल, बैडमिंटन सचिव , सुनील जैन, मोहन सिंह चौहान , ऋषि सोनकर पहलवान
नवीन सेठ , मनीष डाले , सूरज रायकवार,आदेश पाल,राकेश खत्री, खेल प्राधिकरण साईं , राधिका गंगराड़े खेल विभाग , चेतन गोहर कोच शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!