ताज़ा ख़बरें

राहुल-प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में खंडवा में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी का पुतला दहन

खास खबर

राहुल-प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में खंडवा में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी का पुतला दहन
खंडवा/
दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की कथित बर्बरता पूर्वक गिरफ्तारी तथा जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सुरक्षा बलों द्वारा बल प्रयोग किए जाने के विरोध में 22 जुलाई बुधवार को खंडवा में जिला यूथ कांग्रेस ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के नेता गांधी भवन पर एकत्रित हुए और वहा से स्टेशन रोड़ होते हुए केवलराम पेट्रोल पंप पर पहुँचकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध दर्ज कराया।
यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष सागर पवार ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी और छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि युवाओं और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी और विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शहजाद पवार ने कहा कि यदि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और विपक्ष तथा छात्रों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी रहा तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करने और विपक्ष एवं छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की।
इस अवसर पर डॉ मुनीश मिश्रा, कुंदन मालवीय,शांतनु दीक्षित,सलीम पटेल,सुनील आर्य,अवधेश सिसोदिया, रचना तिवारी ,अशोक पटेल,अमरेश पांडेय,आसीम पटेल,राजकुमार कैथवास,चैनसिंह वर्मा,संगठन महासचिव विकास व्यास,मनोज मंडलोई,तारिक बबलू पटेल,असलम गौरी,विनोद यादव,अर्ष पाठक,विशाल जैन,जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,यशवंत सिलावट,अब्दुल कादिर,अय्यूब लाला,आदिल मंसूरी,हुकुम मेलुन्दे,चंदन राजपूत,शेख असलम,लव जोशी,इमरान पटेल,वीरेंद्र गौतम,उदय सोनी,नमेश बारे सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!