ताज़ा ख़बरें

“श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव हुआ संपन्न”

खास खबर

“श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव हुआ संपन्न”

खण्डवा//श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज खंडवा द्वारा तीन दिवसीय श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव मालवीय धर्मशाला लाल चौकी में मनाया गया, संरक्षक चंद्रकांत मालवीय ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस दिनांक 14 सितंबर को महिला मंडल के सौजन्य से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताएं एवं विविध गेम आयोजित किए गए, जिसमें अत्यधिक संख्या में समाज की महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए, आयोजन के द्वितीय दिवस दिनांक 16 सितंबर को शाम 7:00 बजे स्थानीय मालवीय धर्मशाला में कार्यकारिणी समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक आयोजन में वृंदावन से पधारे कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें श्री राधा कृष्ण मयूर डांस, श्री सुदामा चरित्र लीला, श्री पंचमुखी हनुमान दर्शन, मां काली दिव्य दर्शन आदि की भव्य प्रस्तुति दी गई, इस अवसर पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों को परितोषित वितरण भी किया गया साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गेम्स में विजयी रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया, आयोजन के अंतिम दिवस 17 सितंबर को श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सामाजिक भवन में श्री विश्वकर्मा जी का हवन पूजन एवं महा आरती का आयोजन किया गया तथा विशाल सामूहिक भंडारा आयोजित किया गया जिसमें खंडवा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से अत्यधिक संख्या में समाज जन मातृशक्ति एवं बच्चे शामिल हुए, इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन एव कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष श्री निलेश मालवीय, महामंत्री राकेश मालवीय, उपाध्यक्ष श्री दिनेश मालवीय, सांस्कृतिक मंत्री अंकित मालवीय, संतोष मालवीय, सचिव योगेश मालवीय, कोषाध्यक्ष मनोज मालवीय, कमलेश शर्मा, प्रकाश मालवीय, प्रबंधक द्वारका प्रसाद मालवीय, वरिष्ठ श्रीराम मालवीय, यशवंत मालवीय, संजय मालवीय रोहिणी, एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य तथा महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम दिनेश मालवीय, उपाध्यक्ष मृदुला मालवीय, सचिव आरती राम स्नेही, आशा शर्मा एवं अत्यधिक संख्या में महिला मंडल की सदस्य और मातृशक्ति उपस्थित हुए,,,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!