
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान अंतर्गत कंट्रोल रूम मे एन.जी.ओ. लॉयनेस क्लब के सहयोग से आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम।*

जिला-खंडवा
मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत खंडवा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर खंडवा पुलिस कंट्रोल रूम मे *एन.जी.ओ. लॉयनेस क्लब* के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता *स्कॉलर यशस्वी सिंह परिहार* द्वारा नशे के शरीर पर पड़ने वाले बायोलॉजिकल दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया।
साथ ही संगोष्ठी में परिचर्चा के दौरान *एन.जी.ओ. लॉयनेस क्लब की अध्यक्ष प्रोफेसर श्रीमति पदमा हाडा* एवं *सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी में एन.जी.ओ.NSS के अध्यक्ष प्रोफेसर श्री विजय इंगले*, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिलसिंह चौहान द्वारा भी नशे के दुष्प्रभाव पर अपने व्याख्यान दिए गए।
कार्यक्रम मे थाना प्रभार पदमनगर उप पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश जमरे, महिला थाना प्रभारी निरी. श्रीमती सुलोचना गेहलोत, यातायात थाना प्रभारी निरी. देवेंद्र परिहार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।












