ताज़ा ख़बरें

जेसीआई खंडवा द्वारा “मैनेजमेंट: इनोवेशन, क्रिएटिवनेस एवं इनवेंशन” विषय पर प्रशिक्षण आयोजित

खास खबर

जेसीआई खंडवा द्वारा “मैनेजमेंट: इनोवेशन, क्रिएटिवनेस एवं इनवेंशन” विषय पर प्रशिक्षण आयोजित

खण्डवा// जेसीआई खंडवा द्वारा सदस्यों के व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास के उद्देश्य से “मैनेजमेंट: इनोवेशन, क्रिएटिवनेस एवं इनवेंशन” विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सदस्यों में नई सोच, रचनात्मकता तथा समस्याओं का बेहतर समाधान खोजने की क्षमता विकसित करना था।

जेसीआई खंडवा अध्यक्ष जेसी मनन सोनी ने बताया राष्ट्रीय प्रशिक्षक जेसी आदित्य सोनी, जेसी गौरी ज़ाडे एवं जेसी कुणाल राठी ने अपने अनुभवों एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से विषय को सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के लिए विभिन्न इंटरैक्टिव गतिविधियाँ एवं टीम एक्टिविटीज़ भी कराई गईं, जिनके माध्यम से सभी ने रचनात्मक सोच, टीमवर्क और समस्या समाधान के नए तरीके सीखे। सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया।

जेसी आदित्य सोनी ने कहा, “हर नया बदलाव एक नए विचार से शुरू होता है। यदि हम सीखने की इच्छा रखें और नए प्रयोग करने से न डरें, तो हम अपने काम और जीवन में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।”

जेसी गौरी ज़ाडे ने कहा, “सफल वही होता है जो भीड़ से हटकर सोचने का साहस रखता है। जब हमारी सोच नई होती है, तभी नए अवसर और नए समाधान जन्म लेते हैं।”

जेसी कुणाल राठी ने कहा, “अच्छे विचार तभी सफल होते हैं, जब उन्हें काम में लाया जाए। केवल सोचने से नहीं, बल्कि उस पर कार्य करने से ही नए आविष्कार और सफलता मिलती है।”

प्रशिक्षकों का स्वागत अध्यक्ष मनन सोनी, नागेश वालजकर, सुजाता मोरे, अनिल बाहेती ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों कुशदीप होरा , सक्षम अत्रिवाल, कुशाग्र चटकले , ज्योति वालंजकर, कार्तिक शाह, यथार्थ भंसाली, अनिरुद्ध राजावत, अनुज खंडेलवाल, विनीत सकरगाएँ , प्रयाग जैन, शिवम् सोनी , सौरभ जैन , आदित्य राठी, शिवम् अग्रवाल, दक्ष अग्रवाल, प्रेरित जैन, आदि सदस्यों में गहरी रुचि दिखाई और प्रशिक्षण को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!