
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत सातवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय में चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली,पोस्टर प्रतियोगिताएं एवं सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़, पम्पलेट वितरण एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*

जिला-खंडवा
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है।
खंडवा पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इसी क्रम में आज जिला खण्डवा मे:-
*शहर अनुभाग में*:-
*थाना मोघट* रोड की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत इंप्रिकल इंस्टीट्यूट में छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर *नशे के दुष्प्रभाव पर निबंध प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया।
*थाना पदमनगर* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत ग्राम छोटी बोरगांव में शासकीय हाई स्कूल में छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय खंडवा में आयोजित नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल चौहान एवं प्रभारी यातायात श्री देवेंद्र परिहार एवं महिला थाना प्रभारी सुलोचना गहलोत व महिला थाना टीम द्वारा नशे से है दूरी जरूरी अभियान 2.0 के तहत बालिकाओं के बीच जानकारी साझा कर, नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बारे में बताया व इस विषय पर निबंध लेखन , रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
*थाना अजाक* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0 ” के तहत शा. मा. शाला नीलकंठेश्वर स्कूल में रंगोली, चित्रकला के माध्यम से एवं शा. हाई स्कूल रामनगर में तथा नवीन शा. कन्या शाला रूधी में चित्रकला के माध्यम से नशे से दूर रहने हेतु संदेश दिया तथा शपथ दिलवाई गई।
*महिला थाना* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत उर्दू गर्ल्स स्कूल खड़गपुरा में बच्चों के बीच जानकारी साझा कर, नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई व निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित कि गई। उत्कृष्ट निबंध लेख करने वाले बच्चों को इनाम देकर प्रोत्साहित भी किया।
*मुख्यालय अनुभाग*:-
*थाना छैगांव माखन* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत हाई स्कूल ग्राम सिर्रा देशगांव में छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन कर नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
*थाना पंधाना* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत कस्बा *पंधाना के साप्ताहिक हाट बाजार* में *नुक्क्ड़ नाटक* के माध्यम से आम लोगों के बीच पहुंचकर नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया जाकर आम जन को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई।
*थाना जावर* क्षेत्र मे सीएम राइस शासकीय स्कूल जावर में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल चौहान एवं प्रभारी यातायात श्री देवेंद्र परिहार एवं महिला थाना प्रभारी सुलोचना गहलोत व थाना जावर की संयुक्त टीम द्वारा नशे से है दूरी जरूरी अभियान 2.0 के तहत बच्चों के बीच जानकारी साझा कर, नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देकर निबंध लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*थाना पिपलोद* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी2.0” अभियान के अंतर्गत हाईर सेकण्डरी स्कुॅल गांधवा में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित कर नशे से दूरी की शपथ दिलवाई गई, नशे दुरी की विडिओ दिखाई जाकर जागरूक किया गया।
*मुंदी अनुभागमे*
*थाना मुंदी* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत संदीपनी स्कूल मूंदी में छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर नशामुक्ति जनजागृति विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस दौरान नशामुक्ति जनजागृति अभियान के महत्व कि जानकारी देकर छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
*थाना धनगांव* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुलगांव स्कूल में बच्चों एवं स्कूल स्टॉफ को आवश्यक जानकारी देकर शपथ दिलाई ऐवं अभियान के तहत छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति विषय को लेकर रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l
*थाना मांधाता* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारेश्वर में बालक बालिकाओं को नशे से दूर रहने एवं परिवार वालों को नशा ना करने हेतु जानकारी दी जाकर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कि गई।
*हरसूद अनुभाग*:-
*थाना हरसूद* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अरिहंत पब्लिक स्कूल हरसूद में छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर नशामुक्ति जनजागृति विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस दौरान नशामुक्ति जनजागृति अभियान के महत्व कि जानकारी देकर छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
*थाना खालवा* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत बस स्टैंड खालवा पर यात्रीगणों व ग्रामीणों से नशा न करने की अपील की गई, साथ ही सभी को नशा मुक्ति के संबंध में शपथ भी दिलाई गई।
*थाना किल्लौद* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान बस स्टैंड किल्लौद पर मानव श्रृंखला बनाई जाकर आम नागरिकों को नशा मुक्ति के संबंध में समझाइस दी गई एवं नसे से दूर रहने जागरूक किया गया।
इस तरह विद्यालय, महाविद्यालय में चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली,पोस्टर प्रतियोगिताएं एवं सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़, पम्पलेट वितरण एवं शपथ दिलाकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाकर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी जाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे से सम्बंधित शार्ट फ़िल्म दिखाई जाकर मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं अन्य आवश्यक सभी हेल्पलाइन नम्बर कि जानकारी दी गई।
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक बदलाव लाया जा सके।










