
*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना सांगवी जिला पुणे महाराष्ट्र के चोरी के प्रकरण में आरोपी को किया गिरफ्तार।*
*आरोपी के कब्जे से 7.5 ग्राम सोने के ज़ेवर किये बरामद।*
जिला-खंडवा
खंडवा पुलिस द्वार गंभीर, संपत्ति सम्बन्धी, महिला सम्बन्धी, अपहरण से सम्बन्धी अपराध एवं गुंडा बदमाश के प्रति संवेदनशील/तत्परता से कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इस क्रम मे थाना कोतवाली पुलिस को थाना सांगवी जिला पुणे महाराष्ट्र के अपराध क्र. 332/26, धारा 331, 305 बीएनएस का आरोपी खंडवा के थाना कोतवाली क्षेत्र मे होने कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी *प्रतीक पिता हीराचंद लीडकर ,उम्र 32 साल,नि. हाल मुकाम कृष्णपुरम कालोनी माता चौक खंडवा* कि तालाश हतू थाना प्रभारी द्वारा टीम बनाकर तलाश कि गई।
कोतवाली टीम द्वारा आरोपी को अभिरक्षा मे लेकर उक्त घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करते आरोपी द्वारा चौरी का मशरुका टॉयलेट के चैम्बर में डाल दिये थे पुलिस द्वारा चैम्बर से मशरुका खुदाई कर निकाल कर जप्त किये गये।
उक्त आरोपी के विरुद्ध महाराष्ट्र के अलग-अलग थानों में 17 अपराध पंजीबद्ध है , म.प्र. में 02 अपराध 25 आयुध अधिनियम के थाना खकनार में पंजीबद्ध है। आरोपी चोरी की वारदात कर उसकी पत्नी के साथ खंडवा विगत 01 माह से रह रहा था ।
कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर सम्बन्धित पुलिस टीम के सुपुर्द किया।












