ताज़ा ख़बरें

जिले मे 15 दिवसीय विशेष अभियान के क्रियान्वयन मे 329 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही.एक्ट के तहत गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे 15 दिवसीय विशेष अभियान के क्रियान्वयन मे 329 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही.एक्ट के तहत गई कार्यवाही
सट्टा एक्ट के प्रकरण मे 03 आरोपी सहित अवैध शराब प्रकरण मे 07 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
36 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 17 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 16.09.25 को कुल 18 गिरफ़्तारी, 50 जमानती वारंट, 131 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 16.09.25 को प्रदेश स्तर पर बढ़ती सड़क दुर्घटना एवं उनमे होने वाली मृत्युदर को कम करने के उद्देश्य से एवं लोगो को यातायात नियमों का पालन कराये जाने हेतु दिनांक 08.09.2025 से 22.09.25 तक प्रदेश स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके पालन मे जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट/सीटवेल्ट वाहन चलाना, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग, शराब पीकर वाहन चलाना, राँग साइड वाहन चलाना, ओव्हर लोडिंग वाहन चलाना, बिना लायसेन्स, विना फिटनेस, बिना परमिट के वाहन चलाने पर नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 329 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 129000/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई, नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध एम व्ही एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी|
दिनांक 16.09.25 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना मूंदी के आरोपी मोहन पिता रंजेसिंह सोलंकी उम्र 46 साल निवासी पीपलकोटा के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 640 /- रूपये की जप्त की गई। आरोपी दगडूसिंह पिता जसवंतसिंह जाति राजूपत उम्र 45 साल नि.ग्राम जलकुआ के कब्जे से 17 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा शराब कुल कीमती 1360/-रूपये की जप्त की गई। आरोपी अमरसिंग पिता छोगालाल भिलाला उम्र 36 साल नि. पिपलकोटा के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 700/-रूपये की जप्त की गई। थाना खालवा के आरोपी सूरज पिता राधेलाल जयसवाल उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम खालवा के कब्जे से देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 2400/-रूपये की जप्त की गई। आरोपी कालिया उर्फ काल्या पिता रिंगा गौतम उम्र 35 साल निवासी चुनाखाल के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 500/-रूपये की जप्त की गई। आरोपी अनिल पिता सुमेर गौंड उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लखोरा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 800 /-रूपये की जप्त की गई। आरोपी कृष्ण कुमार पिता सुखलाल लोवंशी उम्र 25 साल निवासी ग्राम मल्हारगढ के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 600/- रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 16.09.25 को थाना कोतवाली के आरोपी अमीर पिता गुलाम अली जाति मुसलमान उम्र 20 साल निवासी जिला पंचायत के पास PWD कालोनी खंडवा के कब्जेआ से 04 सट्टा अंक लिखी पर्चीया, एक लीड पेन व नगदी 300 रूपये समक्ष पंचान जप्त किये गये| मोघट रोड जिला खण्डवा आरोपी 1 कलीम उल्ला पिता जफर उल्ला जाति (नाई) मुसलमान उम्र 41 साल निवासी इमलीपुरा मस्जिद के सामने खंडवा 2. फरु उर्फ परवेज उर्फ समीम उल्ला पिता जफर उल्ला निवासी इमलीपुरा को सट्टा अंक लिखी पर्चिया लेते व देते पकडा जिसके कब्जे से 05 सट्टा अंक लिखी पर्ची व नगदी 3370/-रुपये जप्त किया गया| उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 क एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 16.09.25 को कुल 36 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 08 प्रकरणों मे 09 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 27 प्रकरण मे 27 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 08 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!