
*चौकी रामनगर थाना कोतवाली पुलिस कि तत्परता एवं त्वरित कार्यवाही से घायल कि बची जान।*
*घायल संतोष इलाज के बाद स्वस्थ होकर चौकी पहुंचकर पुलिस का किया आभार व्यक्त।*
जिला-खंडवा
रामनगर चौकी थाना कोतवाली पुलिस को दिनांक 20/7/26 को सूचना मिली कि संतोष पिता साहेब सिंह तोमर जाति राजपूत उम्र 27 साल निवासी संजय नगर खंडवा अपनी ससुराल ग्राम पोखर गांव से मोटरसाइकिल से घर जा रहा था जो ठिठिया के पास चक्कर आने से नीचे गिर गया, बेहोशी एवं मरणासन्न स्थिति में है कि सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंच कर घायल को शासकीय वाहन से इलाज हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था।
आज घायल संतोष इलाज के बाद चौकी आकर पुलिस टीम को समय रहते इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाकर जीवन बचाने के लिए आभार व्यक्त कर पुलिस कि सराहना कि।
पुलिस द्वारा संतोष के स्वस्थ होने कि शुभ कामनाये देकर फूल माला पहनकर स्वागत किया गया।













