थाना छैगांवमाखन को गोवंश तस्करो को पकडने मे मिली सफलता
गोवंश तस्करों के कब्जे से कुल 24 नग गोवंश जप्त
खंडवा, 29 अगस्त 2026 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के द्वारा अवैध गोवंश ले जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री महेन्द्र तारणेकर एवं डीएसपी मुख्यालय खण्डवा श्री अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छैगाँवमाखन निरीक्षक विक्रम धार्वे के नेतृत्व मे थाना स्टाफ को विश्वसनीय सूत्रो से सूचना मिली कि छैगांवमाखन क्षेत्र में ग्राम बारुड तरफ से गोवंशो को पैदल लेकर जाने वाले है, इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना छैगांवमाखन पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 299/2025 धारा 4,6,9 गोवंश प्रतिषेध अधिनियम कायम कर 16 नग गोवंश कीमती करीबन 90,000 रुपये के एवं अपराध क्रमांक 300/2025 धारा 4,6,9 गोवंश प्रतिषेध अधिनियम जिसमे 08 नग गोवंश कीमती करीबन 44,000 रुपये के जप्त कर आरोपीगण चन्दर सिंह पिता नवल सिंह बडोले उम्र 24 साल निवासी सिंधवाडी हेलापडावा, झिरन्या जिला खरगोन, विजय पिता सरदारसिंह वास्कले निवासी बंसल क्रेसर के पास देशगांव तथा भारत पिता इरभान जमरे निवासी दवाटिया नेपानगर जिला बुरहानपुर के विरुध्द प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की गई है।
2,603 1 minute read






