ताज़ा ख़बरें

पुरानी अनाज मंडी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन आज।

गुरुजी अश्विन कुमार पाठक अहमदाबाद के मुखारविंद से होगा सुंदर पाठ का आयोजन।

पुरानी अनाज मंडी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन आज।
गुरुजी अश्विन कुमार पाठक अहमदाबाद के मुखारविंद से होगा सुंदर पाठ का आयोजन।

खंडवा। इन दोनों धार्मिक उत्साह के साथ गणेश महोत्सव का आयोजन चल रहा है। गणेश महोत्सव के बीच शीतला सप्तमी के अवसर पर लखन आनंद ग्रुप खंडवा के तत्वाधान में देश के प्रसिद्ध गायक गुरुजी अश्विन कुमार पाठक अहमदाबाद सुंदरकांड पाठ का संगीतमय गायन प्रस्तुत करेंगे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रसिद्ध गायक गुरुजी अश्विन कुमार पाठक अहमदाबाद सुंदरकांड पाठ का गायन करने के लिए जाने जाते हैं। सुंदरकांड हिंदू महाकाव्य रामायण का पाँचवाँ खंड है। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने लगातार 10,000 से अधिक दिनों तक इसका पाठ किया है।
आध्यात्मिक संगठन पाठक ‘जय श्री राम सुंदरकांड परिवार’ नामक एक आध्यात्मिक संगठन के प्रमुख हैं, जो भक्ति सेवा के लिए समर्पित है।
लाइव कार्यक्रम मे वे नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ के कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जो कभी-कभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होते हैं, जैसे कि कनाडा जैसे देशों में। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दादाजी की नगरी खंडवा में पहली बार संगीतमय सुंदरकांड पाठ का वाचन गुरुजी अश्विन कुमार पाठक अहमदाबाद के द्वारा 30 अगस्त शनिवार को सायंकाल 7:00 बजे से पुरानी अनाज मंडी में लखन आनंद ग्रुप खंडवा के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। रामनारायण माहेश्वरी चैरिटेबल फाउंडेशन के लखनलाल, आनंद,संतोष नागौरी ने सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से आयोजित सुंदरकांड पाठ में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!