
राष्ट्रीय खेल दिवस पर डिंडौरी में उत्साह के साथ आयोजित हुई स्थानीय खेल प्रतियोगिताएं
डिंडौरी : 29 अगस्त, 2025
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के मार्गदर्शन में खेल और युवा कल्याण विभाग एवं शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय के सहयोग से चन्द्रविजय महाविद्यालय खेल मैदान में 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर पूरे देश में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत डिंडौरी जिले में भी खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय के खेल मैदान में स्थानीय खेलों पर आधारित रंगारंग प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं, जिनमें चम्मच दौड़, थ्री लेग रेस, पिट्टू, डॉज बॉल, रस्सा-कस्सी, व्हॉलीबॉल, ऊन बोरा दौड़, कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबॉल आदि खेल शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और प्रतिभागियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिताओं में बच्चों से लेकर युवाओं तक ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खेलों से निखरती है प्रतिभा
मुख्य अतिथि शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें निखारने की। उन्होंने बताया कि आज भी डिंडौरी जिले के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश शासन होनहार खिलाड़ियों को इनाम के साथ-साथ प्रथम और द्वितीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों का अवसर भी प्रदान कर रहा है।
खेल से मिलता है आगे बढ़ने का अवसर
डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन में उतना ही जरूरी है, क्योंकि यह न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि आगे बढ़ने और जीवन में अनुशासन लाने का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने युवा वर्ग से मादक पदार्थों से दूर रहने और खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की।
मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम ने अपने उद्बोधन में मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद अपने समय के महान हॉकी खिलाड़ी थे, जिन्हें “हॉकी का जादूगर” कहा जाता था। उनकी खेल प्रतिभा और समर्पण से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। नेताम ने जिले के खिलाड़ियों से अलग-अलग खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक श्री ओमकार सिंह मरकाम, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री महेश धुमकेती, पार्षद श्री भागीरथ उरैती, श्री अनुज धुर्वे, श्री अजमेर तेकाम, श्री मूलचंद साहू, श्री पी.सी. उइके, प्रशासनिक अधिकारी अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, प्रभारी प्राचार्य श्री अमर सिंह उद्दे, जनसंपर्क अधिकारी, तहसीलदार श्री रामप्रसाद मार्को सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के द्वारा मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर फूलमाला अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात खेल भावनाओं को युवाओं लाने हेतु खिलाडियों को खेल शपथ दिलायी गई। इसके बाद मुख्य अतिथि के द्वारा रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता के खिलाडियों के द्वारा परिचय प्राप्त किया गया। अंत में खिलाडियों को मुख्य अतिथियों के द्वारा पिट्ठू प्रतियोगिता में बालक टीम प्रथम, बालिका टीम द्वितीय स्थान, रस्साकशी में विजेता अनुसूचित जनजाति छात्रावास चन्द्रविजय महाविद्यालय डिंडौरी, उपविजेता शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय डिंडौरी, बालिका चम्मच दौड में प्रथम शीतल भवेदी, द्वितीय श्रृष्टि उलाड़ी, तृतीय अंजली कनौजिया, बालक चम्मच दौड में प्रथम सुरेन्द्र सिंह कुशराम, द्वितीय बहादुर सिंह मरावी एवं तृतीय सागर नाथ, बालक ऊन बोरा दौड़ में प्रथम सेवक मरकाम, द्वितीय नीरज कोरचे, तृतीय नीडेन्द्र कुमार करचाम, बालिका ऊन बोरा दौड में प्रथम श्रृष्टि उलाडी, द्वितीय अंजली करचाम, तृतीय सोनम बनवासी, डॉज बॉल प्रतियोगिता में बालक प्रथम अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास, द्वितीय अनुसूचित जाति छात्रावास, 1 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में प्रथम बहादुर सिंह मरावी, द्वितीय उज्जैन वाटिया, तृतीय आनन्द कुमार मार्को ने प्राप्त किया। विजेता खिलाडियों के द्वारा मुख्य अतिथियों के द्वारा शील्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुलिस लाइन डिंडौरी खेल मैदान में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर की उपस्थिति में समस्त खिलाडियों को एथलेटिक्स दौड के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक ने खिलाडियों को शपथ दिलायी गयी। और खिलाडियों को आगे बढने की शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय स्तर पर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को सम्मानित किया गया। जिसमें चांदनी नरेटी, गोमती नायक, रामचरण नंदा, खेमलता परस्ते, आशमी, मिथलेश परस्ते, गरिमा बरवा को मुख्य अतिथियों के द्वारा शील्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग
डॉ. पी.सी. उद्दे, डॉ. पार्वती कुशराम, श्री अमित बेलिया, श्री देवेन्द्र गवले, श्री पी.सी. उइके, श्री ईश्वर चन्द्र परणा, क्रीडा अधिकारी आमिर खान, श्री रोशन बाबू झारिया, श्रीमती संतोषी यादव, सुश्री आरती सोंधिया, श्री राजकुमार, श्रीमती लक्ष्मी बनावल, श्री नारायण मरावी, श्री सुखना सिंह पन्द्राम, श्री चेतराम अहिरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस का यह आयोजन खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे का संदेश देता हुआ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।









