
सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित होगा। आयोजित होंगी कई प्रकार की खेल प्रतियोगिता।
खेल प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ सांसद पाटिल ने क्रिकेट खिलाड़ी ओजस्वी चौरे का रजिस्ट्रेशन कर किया।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी है खेल को खेल भावना के साथ खेले, ,,सांसद श्री पाटिल,,
खंडवा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल भी जरूरी है। आज के आधुनिक युग में थोड़ा समय भी युवा यदि खेल के प्रति निकाल लेंगे तो निश्चित उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और वे फिट भी रहेंगे। फीट युवा फार विकसित भारत को लेकर गांव-गांव और गली-गली में छिपी प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें बड़ा मंच देने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह बात खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सांसद खेल महोत्सव के रजिस्ट्रेशन शुभारंभ के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम पर आयोजित कार्यक्रम मे कही। सांसद श्री पाटिल ने कहा कि आज पूरा देश हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मना रहा है और खेल दिवस के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा सांसद खेल महोत्सव का जो आयोजन 21 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाला है उस खेल प्रतियोगिता का आज से हमने रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किया है। मैं सभी उपस्थित खिलाड़ियों से अनुरोध करता हूं कि 10 प्रकार के खेल लोकसभा क्षेत्र में खेले जाएंगे आप सभी खेलों के लिए अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करवा ले। साथ ही खेल को खेल भावना से खेले। दो टीम मैदान में होती है एक टीम की जीत होती है एक की हार होती है लेकिन हारने वाली टीम ने अपने हौसलो को बरकरार रखना चाहिए आने वाले समय में जो कमी रह गई है उसे पूर्ण कर फिर हम जीत की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अच्छी शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। प्रत्येक विद्यार्थी ने अपनी क्षमता अनुसार एक खेल का चयन कर उस खेल में रुचि लेकर उस खेल में लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए। सांसद खेल महोत्सव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को स्टेडियम पर खेल प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल शामिल हुए। सांसद श्री पाटिल ने जिम खाना क्रिकेट क्लब की क्रिकेट खिलाड़ी ओजस्वी चौरे का सर्वप्रथम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर उसका स्वागत किया। सांसद खेल महोत्सव के लोक सभा प्रभारी जितेंद्र सुराणा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की एक अच्छी सोच के कारण यह खेल महोत्सव होने जा रहा है इस प्रतियोगिता में लोकसभा क्षेत्र में क्रिकेट,कुश्ती, खोखो, कबड्डी, शतरंज,बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल, केरम, छोटी और बड़ी दौड़ खेल इसमें शामिल है जिसकी प्रतियोगिता होगी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के सफल आयोजन के लिए लोकसभा प्रभारी के साथ विधानसभा प्रभारी बनाए गए हैं।लोकसभा प्रभारी जितेन्द्र सुराणा होंगे। वही खंडवा विधानसभा दिनेश पालीवाल, पंधाना विधानसभा जितेन्द्र मंडलोई,मांधाता विधानसभा विजय बहादुर सिंह तोमर,बागली विधानसभा टिकेंद्र प्रताप सिंह,बड़वाह विधानसभा श्याम माहेश्वरी,भीकनगांव विधानसभा नकुल कापसे,बुरहानपुर विधानसभा आदित्य प्रजापति को प्रभारी बनाया गया हे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर सांसद श्री पाटिल ने कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही खेल दिवस पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर सिक्का उछालकर खेल का शुभारंभ किया एवं उपस्थित खिलाड़ियों को मिठाईयां एवं फल फ्रूट का वितरण किया। कार्यक्रम को मांधाता विधायक नारायण पटेल,सेवादास पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन यसदीप चौरे ने किया। आभार पीयूष शर्मा ने माना। आयोजित कार्यक्रम मे ज्ञानेश्वर पाटिल, सेवादास पटेल, अरुण सिंह मुन्ना जितेंद्र सुराणा, धर्मेन्द्र बजाज, परमजीत सिंह नारंग प्रवक्ता सुनील जैन चंद्रेश पचौरी, जितेंद्र मंडलोई, अशीष चटकेले, चंद्र मोहन राठौर, सोनू इंगे, विजय महाजन, अनिल भगत, तजेंद्र बाथम, संजय राणा, प्रदीप यादव, राम सिंह रावत, श्याम पाटीदार, कपिल अंजने, सागर आरतानी, अनूप पटेल, तपन डोंगरें, दीपसिंह झाला, मंगलेश तोमर, संजय राणा, सुधांशु जैन, लोकेंद्र सिंह गोड, भावेश बिल्लोरे, जितेंद्र सिसोदिया, डीएस तोमर कृष्ण वास्कले नेहा यादव सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।












