ताज़ा ख़बरें

*लियो व लायन्स क्लब खण्डवा ने खेल दिवस पर किया योगासन स्पोर्ट्स खिलाड़ियों का सम्मान*

खास खबर

*लियो व लायन्स क्लब खण्डवा ने खेल दिवस पर किया योगासन स्पोर्ट्स खिलाड़ियों का सम्मान*
खण्डवा।लायन्स क्लब खण्डवा व लियो क्लब खण्डवा ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म जयन्ति राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान कर मनाया।नारायण बाहेती ने बताया कि लायन्स क्लब खण्डवा अध्यक्ष आशा उपाध्याय, सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल कोषाध्यक्ष पवन लाड़ के नेतृत्व में लायन साथियों लियो क्लब खंडवा के अध्यक्ष सुमित परिहार सचिव अभिषेक शर्मा कोषाध्यक्ष चेतन वर्मा के नेतृत्व में लियो सदस्यों ने खेल दिवस पर कुछ वर्षों पूर्व खेल में सम्मिलित किए गए योगासन स्पोर्ट्स के खिलाड़ी जो भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में गोल्ड प्राप्त कर नेशनल के लिए चयनित हुए योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रमोद पटेल व हरियाणा में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स में महत्वपूर्ण रेंक प्राप्त करने वाले दिकांश जमरा,दिव्यांशु सावले का शाल श्रीफल व सम्मान पत्र से सम्मान किया गया।इस अवसर पर ग़ांधी प्रसाद गदले,सुनील जैन, नारायण बाहेती, राजीव शर्मा,अखिलेश गुप्ता,सनत श्रीमाली,सुशीला गदले, अपूर्व उपाध्याय आदि ने शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आशा उपाध्याय ने कहाकि योग स्वास्थ्य के लिए अति लाभकारी है।योग को खेल में सम्मिलित किया गया। यह कठिन खेल है इसमें हर क्रिया पर मार्किंग के साथ ही गलत करने पर माईनस मार्किंग भी होती है।आभार नारायण बाहेती ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!