
स.शि.म.कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय में दस दिवसीय गणेशोत्सव प्रारंभ

खण्डवा//सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय में हर वर्ष की भांति दस दिवसीय गणेशोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।बुधवार से गणेश चतुर्थी का उत्सव प्रारंभ है इसी तारतम्य में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज विद्यालय में भी गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना को लेकर तैयारी जोरशोर से शाला भारती के पदाधिकारियों के द्वारा की गई हर वर्ष की तरह पर्यावरण दूषित न हो और जल भी स्वच्छ बना रहे इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु विद्यालय में मिट्टी से निर्मित गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई।बप्पा की अगुवाई विद्यालय में करने के लिये बाजे गाजे के साथ विद्यालय परिवार व बड़ी संख्या में भैया बहिन नृत्य करते हुए व गणपति बप्पा मोरिया के जय घोष के साथ बप्पा का आगमन कराया।तत्पश्चात पंडित जी के मार्गदर्शन में विधि विधान के साथ बप्पा की स्थापना कर पूजन किया गया।इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले,श्री राधेश्याम जी चौहान,श्री अरुण जी गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में भैया बहिन उपस्थित रहे।











