ताज़ा ख़बरें

जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने मिट्टी की गणेश प्रतिमा खरीदी , नागरिकों से भी ईको-फ्रेंडली प्रतिमाएं घरों में स्थापित करने की अपील की

खास खबर

जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने मिट्टी की गणेश प्रतिमा खरीदी , नागरिकों से भी ईको-फ्रेंडली प्रतिमाएं घरों में स्थापित करने की अपील की

खण्डवा//जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौडा ने बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पुरानी मंडी प्रांगण में स्व सहायता समूहों द्वारा ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं के विक्रय हेतु लगाए गए स्टॉल्स से मिट्टी की गणेश प्रतिमा खरीदी। उन्होंने इस अवसर पर जिले के सभी नागरिकों से गणेश चतुर्थी पर केवल मिट्टी व प्राकृतिक रंगों से तैयार ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं ही खरीदकर अपने घरों में स्थापित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों से जल एवं पर्यावरण प्रदूषित होता है।
उल्लेखनीय है कि स्वसहायता समूह की दीदियों द्वारा गणेशोत्सव पर्व पर नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर एवं पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में मिट्टी व प्राकृतिक रंगों से आकर्षक गणेश प्रतिमाएं तैयार कर विक्रय हेतु प्रदर्शित की गई हैं।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!