
पुलिस अधीक्षक द्वारा पीओपी के स्थान पर मिट्टी से बने गणेश प्रतिमा को खरीदकर खंडवा के नागरिकों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
खंडवा, 27 अगस्त 2026 मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा पर्यावरण को प्रदूषण से रोकने के लिए प्रदेश वासियों से मिट्टी से बने गणेश प्रतिमा को स्थापित करने का आह्वान किया गया है। जिसके अनुक्रम मे पर्यावरण संरक्षण से प्रेरित होकर दिनांक 27.08.25 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा अपने परिवार के साथ पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने तथा जल प्रदूषण को कम करने हेतु प्लास्टर ऑफ पेरिस के स्थान पर मिट्टी से बने गणेश प्रतिमा को पुरानी अनाज मंडी से खरीदकर खंडवा शहर वासियों को जल प्रदूषण मुक्त एवं इको फ़्रेंडली बनाने के लिए प्रेरित किया गया।गणेश चतुर्थी के अवसर पर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा खंडवा जिले के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए सभी से अपील की गई कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस के स्थान पर मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा को अपने घरों मे स्थापित करें| यह कदम न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाता है, बल्कि स्थानीय कारीगरों को भी सशक्त बनाता है। साथ ही जिले के नागरिकों से गणेश उत्सव का त्योहार हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाने की अपील की गई है।












