
*लायंस मांडव मैत्री मिलन समारोह में लायंस क्लब खंडवा ओजस ने दी अपनी सहभागिता*
*लायन संजना खत्री को प्राप्त हुआ प्रथम पुरस्कार*
खण्डवा//डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 में 6 जिलों की तीन रीजन का पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन *तीन रीजन का एक परिवार मांडव में मस्ती अपार* ऐतिहासिक नगरी मांडव की निजी रिसोर्ट में किया गया लायंस क्लब खंडवा ओजस की अध्यक्ष लायन रजनी शर्मा ने बताया यह आयोजन तीन रीजन चेयर पर्सन खंडवा के रीजन चेयरपर्सन लायन राजीव मालवीया,धार की रीजन चेयर पर्सन लायन हेमा जोशी, सेंधवा के रीजन चेयरपर्सन लायन श्याम तायल के नेतृत्व में हुई मिलन समारोह का आरंभ सभी के स्वागत से हुवा यह कार्यक्रम मांडव में दो दिवसीय का था कार्यक्रम में खंडवा ,सनावद, बुरहानपुर, बड़वाह ,हरसूद, पंधाना ,धामनोद,सेंधवा, भीकनगांव ,बड़वानी , खरगोन, अंजड़ ,तिरला ,राजपुर ,धार अलग-अलग शहरों से आए हुए लायन एवं लियो ने पारिवारिक रूप से इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । झोन् चेयरपर्सन प्रेरणा दुबे ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य मिलन समारोह फैलोशिप था कार्यक्रम की विशेष अतिथि गेट एरिया लीडर कुलभूषण मित्तल जिन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा यह कार्यक्रम मित्रता एवम पारिवारिक फैलोशिप का संदेश है ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर डिस्ट्रिक्ट में करते रहना चाहिए लायन संजना खत्री ने कहा मित्रता, आनंद, अपनत्व के ध्येय वाक्य को सार्थक किया है इस कार्यक्रम में कई मनोरंजक कार्यक्रम भी हुए जिस में म्यूजिकल तंबोला में प्रथम पुरस्कार माइक्रो कैबिनेट लायन संजना खत्री को (LED TV) मिला , अन्य पुरस्कार लायंस क्लब खंडवा ओजस सचिव लायन लिट्टी मैथ्यू , जॉन चेयरपर्सन लायन प्रेणा दुबे को प्राप्त हुए कार्यक्रम की श्रृंखला में साहित्यिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल, विशेष अतिथि प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जय प्रकाश त्रिपाठी, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम जाट व राष्ट्रीय कवि संदीप शर्मा रहे सचिव लिट्टी मैथ्यू ने बताया संदीप शर्मा ने राष्ट्रभक्ति एवं हास्य युक्त रचनाओं से सभी को आनंदित कर दिया। मिलन समारोह में लगभग 300 लायन साथी सम्मिलित हुए कार्यक्रम का संचालन मनोज नाहर,राम जाट , राजीव जोशी एवम आभार राजेश पारीक ने किया











