राजस्थान

शिक्षक संघ रेस्टा ने अपनी मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी गंगधार को ज्ञापन सौंपा 

गंगधार/झालावाड़ (आबिद मंसूरी) शिक्षक संघ रेस्टा ने उपखंड अधिकारी महोदय गंगाधर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार ,शिक्षा मंत्री महोदय ,राजस्थान सरकार और माननीय डॉक्टर किरोडी लाल जी मीना ,कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार ,शिक्षा सचिव महोदय, स्कूल शिक्षा ,जयपुर को शिक्षकों की जायज मांगों को लेकर जल्दी निस्तारण करवाने के क्रम में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। जिसमें अध्यापक से वरिष्ठ अध्यापक की पांच सत्रों की बकाया पदोन्नति करवाने, तीन सत्र के 2023- 24, 2024- 25,2025- 26 की वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पद पर पदोन्नति करवाने,विद्यालय एवं अध्यापक सुरक्षा अधिनियम बनाने और स्पष्ट ट्रांसफर पॉलिसी बनाने , गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के दौरान A.R. मीणा , महेंद्र कुमार मीणा , राकेश मीणा, अर्जुन मीणा , दुष्यंत मेहरा , योगेंद्र मेहरा आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!