ताज़ा ख़बरें

बहन से बात करने की शंका में आरोपी एवं जीजा ने मिलकर युवक की कर दी हत्या खालवा पुलिस ने दोनों आरोपीयो को किया गिरफ्तारी

खास खबर

बहन से बात करने की शंका में आरोपी एवं जीजा ने मिलकर युवक की कर दी हत्या
खालवा पुलिस ने दोनों आरोपीयो को किया गिरफ्तारी

खंडवा,दिनांक 05.08.25 को फरियादी कालु पिता थानसिंह बंजारा उम्र 65 साल निवासी मलगांव ने सूचना दिया कि वह दिनांक 04/08/25 को रात में राम मंदिर में भागवत कथा थी तो वह तथा लडका देवीराम गांव में गये थे। देवीराम ने ढोलक बजाया और वह कथा सुनने के बाद भागवत कथा समाप्त होने पर अपने घर आ गया व लडका देवीराम मंदिर में रूक गया था। वह घर आकर सो गया था,रात करीब 03 बजे गाव का संतोष बंजारा उसके घर आया और बताया कि देवीराम को गाव के तिरन गोंड के घर पर रस्सी से बांधकर रखे है और मारपीट कर रहे हैं फिर वह संतोष बंजारा, पप्पु, चैनसिंग, गांव के साथ तिरन गौण्ड के घर आया, देखा तो देवीराम को तिरन के घर के सामने रस्सी से बांध कर रखा था तथा जमीन पर पड़ा हुआ था, रस्सी को धर्मेन्द्र ने खोल दिया। देवीराम ने पानी मांगा तो उसने पानी पिलाया फिर उसने देवीराम से घटना के बारे में पूछा तो बताया कि धमेन्द्र गोंड व तिरन गोंड ने उसे घर बुला कर तिरन की घरवाली से बातचीत करने की शंका पर लकडी व बेल्ट से दोनो ने मारपीट करना बताया फिर थोडी देर बाद देवीराम की मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना खालवा में अपराध क्र 288/25 धारा 103 (1),3(5) BNS का पजीबंध्द कर विवेचना में लिया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. जगदीश सिंदिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। निरी. जगदीश सिंदिया द्वारा अपनी टीम के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपीयान तिरन पिता पतिराम जाति गौड निवासी मलगांव व धमेन्द्र पिता चिमनलाल जाति गौंड निवासी मदनी को दिनांक 05.08.25 को गिरफ़्तार किया गया है आरोपीगणो से अपराध में पूछताछ की जा रही है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!