मेरठ में भैंस विवाद के बाद जान से मारने की नीयत से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तारमेरठ। थाना मवाना क्षेत्र में भैंस पहुंचाने आए युवकों से हुए विवाद के बाद जान से मारने की नीयत से फायरिंग की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम तोमर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद से भैंस लेकर आए प्रदीप पुत्र सुरेशपाल के रिश्तेदारों को रास्ते में शुभम तोमर और उसके साथियों ने रोककर छीटाकशी की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई, और युवक भैंस लेकर अपने घर चले गए। बाद में शुभम ने अपने दोस्त प्रिंस पुत्र रवि कुमार समेत अन्य साथियों को बुलाकर प्रदीप के घर पर फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी।इस मामले में पहले ही कार्तिक पुत्र महेश, आकाश उर्फ टल्ली, प्रिंस पुत्र रवि कुमार, अंकित गुर्जर, अंकित सैनी और अक्षित उर्फ चुन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आज पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम तोमर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद किया है
0 1 minute read










