ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

भव्य कावड़ यात्रा में गूंजा “बम बम भोले” का जयघोष

श्री बड़केश्वर महादेव मंदिर समिति ने देवझिरी से झाबुआ तक निकाली 8 किलोमीटर लंबी भक्ति यात्रा

 

रिपोर्टर= भव्य जैन

 

झाबुआ।

नगर के नेहरू मार्ग पर स्थित श्री बड़केश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार को देवझिरी तीर्थ से झाबुआ तक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

प्राचीन देवझिरी तीर्थ क्षेत्र से जल भरकर श्रद्धालुओं ने “बोल बम”, “हर हर महादेव” के जयघोषों के साथ कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया। तीर्थ क्षेत्र पर से पहले सभी भक्तों ने जल कुंड का पवित्र जल भरकर देवझिरी में स्थित भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, तत्पश्चात अपनी-अपनी कावड़ भरकर के देवझरी साथ लगभग 8 किलोमीटर की पदयात्रा प्रारंभ की।

 

पूरे मार्ग में समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष जलपान, ठंडे पेय और विश्राम की व्यवस्था की गई थी। पूरे वातावरण में भक्ति, उल्लास और शिव भजन गूंजते रहे। कावड़ यात्रा के दौरान मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा व स्वागत भी किया गया।

 

समापन पर नेहरू मार्ग स्थित श्री बड़केश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सावन मास की विशेष पूजा अर्चना की। समिति सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष सावन में आयोजित किया जाता है और इसमें श्रद्धालुओं की सहभागिता निरंतर बढ़ रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!