आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश ने ली बैठक, दिये निर्देश
📝 खरगोन 18 जुलाई 2025। प्रधान जिला अन्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर श्री अखिलेश जोशी की अध्यक्षता में 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले के समस्त न्यायाधीशों की बैठक ली गई। नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर 2025 को किया जा रहा है, जिसमें न्यायालय के लंबित प्रकरणों चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरण बैंक, विद्युत, जलकर एवं संपत्ति कर से संबंधित प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण करने एवं प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में 90 दिवसीय विशेष अभियान मीडिएशन फार द नेशन 01 जुलाई से आरंभ होकर 90 दिवस तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकृति के समस्त प्रकरण जैसे- मोटर दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सर्विस मेटर, आपराधिक राजीनामा योग्य, उपभोक्ता फोरम विवाद, रिकवरी, जमीन विवाद, अन्य दीवानी राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर उनका अधिक से अधिक निराकरण मध्यस्थता के माध्यम से किये जाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में विशेष न्यायाधीश एवं नेशनल लोक अदालत संयोजक मसूद एहमद खान, जिला न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह, जिला न्यायाधीश रवि झारोला, जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान, जिला न्यायाधीश दीपक चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वरिष्ठ खंड न्यायाधीश प्रीति जैन, न्यायाधीश मोहित बड़के, शिवांगनी भट्ट एवं तहसील न्यायालय बड़वाह, खरगोन, भीकनगांव, कसरावद, सनावद एवं महेश्वर के न्यायाधीशगण भी आनलाईन माध्यम से उपस्थित रहे।
सिवनी – थाना छपारा में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक 27 मई को हुई संपन्न
4 days ago
पलारी तिराहा चेक पोस्ट का एसपी सिवनी ने किया आकस्मिक निरीक्षण
6 days ago
छपारा – अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का सम्मान
6 days ago
सिवनी – बसों की सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई 41 बसों पर 22 हजार रुपये का जुर्माना, यातायात पुलिस का विशेष अभियान जारी
1 week ago
*जबलपुर स्टैंड पर बसों का कब्जा, अस्पताल के सामने लगा जाम बना मरीजों के लिए आफत।*
1 week ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिले में विशेष जिला प्रकोष्ठ का गठन
1 week ago
छपारा के संजय कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति दिनेश बरमैया लापता, परिवार परेशान — तलाश जारी
1 week ago
आदर्श महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, विद्यार्थियों को दी जा रही 23 सुविधाओं की जानकारी दी
1 week ago
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
1 week ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।