कुक्षी में लूट कांड का पर्दाफाशः हथियार नहीं, मारपीट कर छीन ले गए थे, वाहन और मोबाइल नाकाबंदी और तकनीकी साक्ष्य से पकड़ाए लुटेरेः कुक्षी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई
धार जिले के कुक्षी थाना अंतर्गत, फरियादी कांशीराम पिता कोलिया एश्के निवासी बजट्टा बाकानेर ने, रिपोर्ट लिखाई कि, नरीमन पाईन्ट चौराहे पर, तीन अज्ञात पल्सर बाईक सवार बदमाशो ने, एक्सीडेन्ट की बात को लेकर, लात घूंसो से मारपीट कर नीचे गिरा दिया और पिकअप व मोबाईल छीनकर भाग गये। इस घटना पर कुक्षी पुलिस

तुरन्त हरकत में आई और चारो ओर नाकाबन्दी कर, आसपास के थानों को भी सूचना दी। बाद में, मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर, देर रात्रि मे तीन बदमाशों को पकड़कर उनसे पूछताछ कर उनसे लूटी गई पिकअप वाहन
मोबाईल, एवं अपराध में प्रयुक्त पल्सर बाईक जब्त कर ली है, आरोपी जगदीश पिता रूखड़िया सिंगारिया उम्र 40 साल निवासी बारूड़ फलिया कुक्षी, पवन पिता मोहरसिंह मंडलोई उम्र 27 साल निवासी गोगावा पुलिस थाना कुक्षी गोपाल पिता शंकर चौहान उम्र 27 साल निवासी गोगावा कुक्षी कल सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस उल्लेखखीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, सहित थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

इनका कहना है:
काशीराम निवासी बजट्टा बाकानेर यह ड्राइवर है यह अपने मालिक राधेश्याम वर्मा निवासी बाकानेर की पिकअप वाहन लेकर कुक्षी आए हुए थे। इस दौरान तीन लड़के, जो मोटरसाइकिल से आए थे
उनसे इनका कोई वाद विवाद हुआ। उन्होंने वाद बिवाद कर उसके बाद मारपीट की काशीराम के साथ और तीनों लड़के, फरियादी काशीराम उनसे बोलोरो पिकअप वाहन, मोबाइल फोन लुट कर ले गए थे। इसमें एसपी मनोज कुमार सिंह ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एक टीम बनाई गई थी। काफी तकनीकी रूप से इन्वेस्टिगेशन किया और यह सूचना मिली थी कि, इस मामले में तीन लड़के इंवॉल्व हुए हैं। जो भारुड फलिया, ओर गौगांवा के
रहने वाले थे। मुखाधिर सूचना के आधार पर सबसे पहले पुलिस ने जगदीश भील को पकड़ा और पूछताछ की गई तो इसमें गोपाल और पवन नाम सामने आए यह भी गोगावा क्षेत्र में रहने वाले। इस प्रकार, तीनों आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया और उसमें लुटा गया मोबाइल, पिकअप बोलेरो वाहन, जब्त कर लिया है। इसमें लूट का मामला दर्ज करके इसकी इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। कल आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
राजेश यादव थाना प्रभारी
- बाकानेर कुक्षी की रिपोर्ट
- प्रमोद राठौड़ बाकानेर










