प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस खरगोन में प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस खरगोन में प्राचार्य डॉ जीएस चौहान के मार्गदर्शन में 08 जुलाई को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ जीएस चौहान द्वारा बताया गया कि प्लेसमेंट ड्राइव के लिए महाविद्यालय में बजाज कैपिटल खरगोन द्वारा विद्यार्थियों के इंटरव्यू लिए गए एवं अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
स्वामी विवेकानंद युवा संसाधन केंद्र प्रभारी प्रो. गगन पाटीदार द्वारा बताया गया कि प्लेसमेंट ड्राइव में 40 विद्यार्थियों द्वारा इंटरव्यू दिया गया। पूर्व में भी महाविद्यालय के 08 विद्यार्थियों का चयन बजाज कैपिटल में विभिन्न पद पर हुआ है। महाविद्यालय में निरंतर रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम, करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है जिससे विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे है। आयोजन समिति के प्रो संतोष दवाड़े एवं प्रो संजय कोचक द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव के पूर्व विद्यार्थियों की काउंसलिंग की एवं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।