खरगोनमध्यप्रदेश

शासकीय आईटीआई सेगांव में विशेष स्वास्थ्य सत्र का हुआ आयोजन

खरगोन त्रिलोक न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट

शासकीय आईटीआई सेगांव में विशेष स्वास्थ्य सत्र का हुआ आयोजन

 

📝🎯खरगोन से  ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

खरगोन – शासकीय आई टी आई सेगांव में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों के लिए 07 जुलाई को स्वास्थ्य शिक्षा के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य सत्र का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य सत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेगांव पर पदस्थ एनएमए पप्पू यादव ने बताया कि स्वास्थ्य ही धन हैं के साथ शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि नियमित व्यायाम, सुव्यस्थित खानपान, तनावमुक्त जीवनशैली हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

 

 इस स्वास्थ्य सत्र में कुष्ठ रोग से संबंधित जानकारी भी दी गई और समस्त प्रशिक्षणार्थियों से अपील की गई कि यदि किसी व्यक्ति के शरीर पर हल्के रंग के दाग होने पर जिसमें सुन्नपन हो, सूखापन हो तुरन्त शासकीय अस्पताल में जांच कराए। कुष्ठ रोग एक सामान्य रोग हैं, जो नियमित दवाई खाने से पूरी तरह ठीक हो जाता हैं। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सुनील क्षेत्रे, प्रशिक्षक गिरीश चौहान, ग्रेसी सोनवे, सूरज साहू एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील चौहान उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!