ताज़ा ख़बरें

*बरही पुलिस को लगातार हो रही लूट मे मिली बड़ी सफलता*

लोकेशन बरही

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 

 

कटनी बरही निवासी विवेक सोनी पिता मोतीलाल सोनी थाना बरही जिला कटनी ने उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की मेरी पुराना बस स्टैण्ड बरही मे विवेक मोबाईल शाप के नाम से मोबाईल दुकान है रोज की तरह दिनांक 20.06.25 को सुबह करीब 08.30 बजे दुकान खोला था शाम करीब 08.00 बजे दुकान बन्द करके अपनी मोटर साईकिल से अपने गांव करौदी कला जा रहा था बरही खितौली रोड़ पर रेल्वे पुलिया के पास करीब 08.30 बजे रात फोन आने पर मोटर साईकिल रोक कर फोन से बात करने लगा बात करके जैसे ही मोटर साईकिल चालू किया तभी रोड़ के उस पार छिंदिया तरफ से 04 अज्ञात लोग आये जो अपने मुहं पर मास्क लगाये थे मेरी मोटर साईकिल रोक कर मुझे पकड़ कर रेल्वे लाईन के किनारे तरफ ले गये व मुझे हाथ मुक्का से मारपीट किये व मेरे गर्दन पर चाकू लगाकर मेरी जेब से मोबाईल एवं गले में पहनी चाँदी की चेन, Boat स्मार्ट घड़ी एवं जेब मे रखा नगदी 200 रू लूट लिये फिर मेरे मोबाईल नम्बर से पैसा आनलाईन एक बार 200 रू एवं दूसरी बार 20,000 रू. किसी नम्बर पर डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देते हुये पैसा ट्रान्सफर करा लिये फिर मेरा मोबाईल अन्धेरे में पटक कर तोड़ दिये एवं चारो रेल्वे लाईन तरफ पैदल भाग गये। इनमे से एक आदमी का मास्क हट गया था जिसे देखने पर पहचान लूगा फिर में अपना मोबाईल खोजने लगा लेकिन अन्धेरे मे मेरा मोबाईल नहीं मिला। कुल मिलाकर चारो अज्ञात व्यक्ति मेरे साथ 25,000 रू की लूट कर लिये है रिपोर्ट पर लूट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया वरिष्ठ अधिकारीयों को सूचना दी गई।

 

वरिष्ठ अधिकारिओं को सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी महोदय विजयराघवगढ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग 3 टीम गठित की गई जिनके द्वारा संदेही की पता तलाश में अलग-अलग स्थानों में दबिश दी गई जो दिनांक 29/06/2025 को लगातार अपराधियों की घर पकड़ के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की मामले का आरोपी ग्राम मानिकपुर थाना कोतवाली चौकी बिलासपुर जिला उमरिया में पारधी डेरो में देखा गया है उक्त सूचना पर घेरा बंदी कर आरोपी गोली उर्फ गोलू बहेलिया पिता स्वर्गीय केसरी बहेलिया उम्र 34 साल निवासी मानिकपुर चौकी बिलासपुर थाना कोतवाली जिला उमरिया का रहने वाले को पकड़ा गया जिसने पूछताछ में अपने लड़के दतैया उर्फ सुखवासी बहेलिया एवं पड़ोसी डोंगैया बहेलिया पिता हमिकल उर्फ़ गोपाल बहेलिया निवासी मानिकपुर व रिश्तेदार पंजाब सिंह उर्फ आयुष उर्फ जर्दा पिता करदा सिंह पारदी निवासी सुगवा के साथ चाकू की नोंक पर लूट करना बताया है।

 

गिरफ्तार आरोपी –

 

गोली उर्फ गोलू बहेलिया पिता स्वर्गीय केसरी बहेलिया उम्र 34 साल निवासी मानिकपुर

 

जप्त मशरुका –

 

घटना में प्रयुक्त हथियार (चाकू) आरोपियों द्वारा लूट के पैसे जो ट्रान्सफर कराये थे राशि को होल्ड कराया गया ।

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी खितोलीउप निरी. किशोर द्विवेदी, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, आरक्षक आशीष पटेल, प्रधान आरक्षक अजय, आरक्षक अवधेश प्रताप सिंह, आरक्षक विवेक श्रीवास्तव एवं साइबर सेल से प्रधान आर. प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, आर. अजय शंकर साकेत की

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!