ताज़ा ख़बरें

*ए.बी रोड से सिंगापुर टाउनशिप तक रोज लगने वाले जाम से नागरिक हुए परेशान

*ए.बी रोड से सिंगापुर टाउनशिप तक रोज लगने वाले जाम से नागरिक हुए परेशान*

 

*अधिकारियों को लिखा समस्या के अतिशीघ्र समाधान के लिए पत्र*

 

🎯 त्रिलोक न्यूज़ चैनल इंदौर*

 

सिंगापुर टाउनशिप से जुड़ी दर्जनों कॉलोनीवासी इन दिनों भारी परेशानी उठा रहे हैं। यहां की समस्या पर किसी जनप्रतिनिधि और अधिकारी का ध्यान नहीं है। नई नई कॉलोनी बनती जा रही है लेकिन सड़क की दुर्दशा हो रही है।

 

एबी रोड पर स्थित सिंगापुर टाउनशिप तलावली चादा इंदौर व अन्य 15 कलोनियों के आवागमन हेतु रेलवे अंडरपास ही एक मात्र जरिया है व अत्याधिक वाहनों की आवाजाही के कारण रोज ही ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है. मंगलिया रेलवे क्रॉसिंग पर आर.ओ.बी बनने की वजह से उसे वर्ष भर के लिए बंद किया है जिसका संपूर्ण ट्रैफिक सिंगापुर टाउनशिप तलावली चांदा अंडरपास से होकर गुजरता है अंडरपास बहुत सकरा है और दूसरा अंडरपास अभी निर्माणाधीन अवस्था में है, फल स्वरूप यहां से लेकर एबी रोड तक रोज ही जाम की स्थिति रहती है, इस स्थिति को देखते हुए निवेदन है कि.

 

1. ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए सुबह-शाम पीक आवर्स में पुलिस बंदोबस्त हो जिससे जाम की स्थिति में सुधार हो।

 

2. भारी वाहनों को इस समय प्रतिबंधित किया जावे।

 

3. ए.बी रोड से अंडरपास तक जो गड्ढे है उन्हें तत्काल भरा जावे वर्षा में यह गड्ढे और बड़े हो जाते है जिस कारण से एक्सीडेंट व ट्रफिक जाम की स्थिती बनी रहती है।

 

4. अंडरपास सहित पूरे रोड पर समुचित लाइट की व्यवस्था करावे।

 

कुछ अनहोनी घटनाओं से बचा जा सकेगा हमें पूर्ण विश्वास है की समस्या बढ़ने से पहले तथा वर्षा का मौसम को देखते हुए इस पर तत्काल कार्यवाही करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!