मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र की एक महिला नाजरीन ने अपने पति पर तीन तलाक देने और तेजाब से हमला करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस को मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आदेश दिया गया है।पीड़िता नाजरीन ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली के सीलमपुर निवासी युवक से हुई थी और दोनों के चार बच्चे हैं। कुछ दिन पहले ही पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और बच्चों सहित पीड़िता को पीटकर घर से निकाल दिया। आरोपी पति ने तेजाब से हमला करने और बेटे की हत्या करने की धमकी भी दी है।महिला ने दस जून को थाने में शिकायत की थी, लेकिन तब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच कर आवश्यक कदम उठाएगी
0 1 minute read










