ताज़ा ख़बरें

भाजपा कार्यालय में दो मंडलों द्वारा भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन,

खास खबर

भाजपा कार्यालय में दो मंडलों द्वारा भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन,

खंडवा ।। पूरे देश के साथ ही प्रदेश में भी मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में खंडवा जिले में सभी मंडल स्तर पर भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि श्री कुशा भाऊ ठाकरे मंडल एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय मैं संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता विधायक श्रीमती कंचन तनवे रही। जिन्होंने मोदी सरकार द्वारा देश हित में किए गए सराहनीय कार्य का उल्लेख किया एवं कुशा भाऊ ठाकरे मंडल में मुख वक्ता महापौर श्रीमती अमृता यादव रही जिन्होंने मोदी सरकार द्वारा किए गए जनहितेशी कार्यों के बारे में कार्यर्ताओ को संबोधित किया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलवाया गया की भविष्य में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु सभी अपना सहयोग देंगे। कार्यक्रम के अंत में विकसित भारत की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में स्वागत भाषण दीप सिंह झाला ने एवं दीनदयाल मंडल में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा द्वारा दिया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तन्वे, पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, मुकेश तनवे, राजेश डोंगरे, धर्मेन्द्र बजाज, लोकेंद्र सिंह गौड,सुनील जैन,संदेश गुप्ता,धर्मेंद्र सिंह चौहान,शक्ति अटवाल दिनेश पवार एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष गुप्ता ने किया आभार प्राची टुटेजा ने माना।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!