ताज़ा ख़बरें

*भोपाल में हुए प्रशिक्षण शिविर में खंडवा की मातृशक्ति ने भाग लिया*

*भोपाल में हुए प्रशिक्षण शिविर में खंडवा की मातृशक्ति ने भाग लिया*

खंडवा।सिंधी साहित्य अकादमी एवं मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा सिंधी भाषा,सिंधी गीत ,सिंधु संस्कृति एवं महापुरुषों,संतो की विस्तृत जानकारी हेतु दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर “सिंधियत जी पाठशाला” प्रदेश की राजधानी भोपाल में लालघाटी स्थित एक निजी होटल के सभागृह में आयोजित किया गया।
सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि इसमें प्रदेश के अनेक शहरों जैसे इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर, इटारसी, बैतूल, नर्मदा पुरम, छतरपुर, डबरा, विदिशा, टीकमगढ़ सहित खंडवा से महिला एवं पुरुष प्रशिक्षणार्थियों ने अनुभवी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त किया।इस आयोजन में खंडवा से दो महिला प्रशिक्षु रानी जयरामदास खेमानी एवं मनीषा संतवाणी ने भाग लिया।जिसका लाभ स्थानीय स्तर पर शिविर लगाकर समाज के बालक बालिकाओं को दिया जाएगा।यह शिविर एक से 15 जून तक खंडवा में आयोजित होगा।श्रीमती रानी खेमानी को सिंधी भाषा प्रशिक्षण हेतु एवं जन्म दिवस पर श्री झूलेलाल समर्थ महिला मंडल एवं लीनेस क्लब चेयर पर्सन द्वारा सम्मानित भी किया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!