
ग्राम सारोला में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैम्प लगाकर 115 मरीजों की जांच की गई
खंडवा 20 मई, 2025 – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को विकासखण्ड पंधाना के ग्राम सारोला में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैम्प में 115 मरीजों की जाँच कर उपचार किया गया।
नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. शक्तिसिंह राठौड़ ने कैम्प की जानकारी देेते हुए बताया कि इस कैम्प में प्रवासी व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, शाला त्यागियों, उच्च जोखिम समूह व जनसामान्य को एच.आई.वी., एसटीआई/आरटीआई, टी.बी., हेपेटायटिस-बी की स्क्रीनिंग कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया जा रहा है। साथ ही उनकी कांउसलिंग कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति समझाईश दी जा रही है। इस दौरान परामर्शदाता श्री जितेन्द्र प्रजापति, सुपरवाइजर मनोज भारद्वाज, सी.एच.ओ. सचिन सावनेर, दीपिका चंदेलकर, नजमा शेख, टीआई परियोजना से जया पवार, समग्र परियोजना से देवेन्द्र गौतम द्वारा सेवाएं दी गई।











