ताज़ा ख़बरें

*झोन क्रमांक 4 में अमानक पॉलिथीन उपयोग एवं गंदगी फैलाने पर जुर्माना*

खबर नगर निगम से

*झोन क्रमांक 4 में अमानक पॉलिथीन उपयोग एवं गंदगी फैलाने पर जुर्माना*

खण्डवा//मंगलवार को झोन क्रमांक 4 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा समझाइश के बावजूद अमानक पॉलिथीन के उपयोग एवं सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही का नेतृत्व झोन प्रभारी मनीष पंजाबी, दया वर्मा तथा वार्ड जमादार विजय वर्मा एवं बब्लू रील द्वारा किया गया।

कार्रवाई के दौरान कुल ₹3000 का जुर्माना वसूला गया, जिसमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित प्रकरण शामिल रहे:
• दीप डायग्नोस्टिक सेंटर, भैरव तालाब वार्ड द्वारा सड़क पर कचरा फेंके जाने पर ₹2000 का जुर्माना।
• सांची मिल्क पार्लर, झीलोंध्यान नाले के पास, द्वारा आइसक्रीम के खाली कप नाले में फेंकने पर ₹500 का जुर्माना।
• गोलू किराना, संजय नगर में अमानक पॉलिथीन पाए जाने पर ₹500 का जुर्माना।

नगर निगम द्वारा यह कार्यवाही स्वच्छता बनाए रखने एवं प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर नियंत्रण हेतु की गई है। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!