कटनीमध्यप्रदेश

ग्राम पंचायत कारीतलाई में 8 मई को होगा लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम कलेक्टर ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंच कर सुन रहे जनता की समस्यायें जानने और निराकरण की कलेक्टर श्री यादव की अभिनव पहल

ग्राम पंचायत कारीतलाई में 8 मई को होगा लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम कलेक्टर ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंच कर सुन रहे जनता की समस्यायें जानने और निराकरण की कलेक्टर श्री यादव की अभिनव पहल

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 

कटनी   – विकासखंड विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत कारीतलाई में गुरुवार 8 मई को शाम 4 बजे से आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव शिरकत करेंगे।

 

कलेक्टर श्री यादव जनता के बीच पहुंच कर, उनसे जनसंवाद कर, शिकायतों और उनकी स्थानीय समस्याओं को जानने की अभिनव और संवेदनशील पहल की है। बताते चलें कि लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में मिलने वाली समस्याओं और शिकायतों के हर आवेदनों पर हुई कार्रवाई की समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री यादव स्वयं समीक्षा करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर रखा है कि जनोन्मुखी और जवाबदेह प्रशासन के साथ जनसमस्याओं के निराकरण में पूरी संवेदनशीलता बरती जाए।समस्या लेकर यहां आने वाले सभी व्यक्ति निराकरण की उम्मीद से आते हैं, ऐसे में उनके दुःख -दर्द का नियमानुसार निपटारा करना अधिकारियों का नैतिक दायित्व है।

 

यहां होगा लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम

 

लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम गुरुवार 8 मई को विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत कारीतलाई के अलावा गुरुवार 15 मई को ढीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत अंतर्वेद में तथा गुरुवार 22 मई को विकासखंड रीठी के ग्राम पंचायत मुहास में और गुरुवार 28 मई को विकासखंड कटनी के ग्राम पंचायत हीरापुर कौड़िया में होगा।

 

लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम के सभी आयोजन शाम 4 बजे से निर्धारित तिथि और स्थान पर होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!