
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
*इमलीपुरा क्षेत्र में अवैध स्लॉटर हाउस पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही*
खंडवा, दिनांक
— इमलीपुरा क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही करते हुए जेसीबी की सहायता से स्लॉटर हाउस के पास अवैध निर्माण को हटाया। इस कार्यवाही में 5 चबूतरे एवं 2 टीन शेड शामिल थे, जिन्हें मौके पर ध्वस्त किया गया।
इस संयुक्त कार्यवाही में एसडीएम श्री बजरंग बहादुर, उपायुक्त श्री एस. आर. सितोले, तहसीलदार, मोघट थाना टीआई, कार्यपालन यंत्री श्री राधेश्याम उपाध्याय, प्रभारी बाज़ार अधिकारी श्री प्रकाश राजपूत तथा नगर पालिक निगम खंडवा की टीम मौजूद रही।
अधिकारियों ने बताया कि शहर को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और राहत मिल सके।













