28 मई तक आयोजित होगे निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर
खण्डवा 07 मई, 2025 – मोतियाबिंद जांच शिविर तथा चयनित मोतियाबिंद हितग्राहियों के ऑपरेशन हेतु चौइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट व शंकरा आई सेन्टर इन्दौर द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि सुलगांव व धनगांव में 14 को, जावर व पुनासा में 16 को, छैगांवमाखन व चिचगोहन में 26 को एवं पंधाना में 28 को शंकरा आई सेंटर इन्दौर द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन कर मरीजों का उपचार किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि इसी प्रकार बोरगांवबुजुर्ग में 9 को, पंधाना में 13 को, छैगांवमाखन में 15 को, मूंदी व ओंकारेश्वर में 19 को, हरसूद, किल्लौद व खालवा में 22 को, गुड़ीखेड़ा व सिंगोट में 27 को, जावर व खण्डवा विजन सेंटर में 28 को चौइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट इंदौर द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन कर मरीजों का जांच परीक्षण व उपचार किया जायेगा साथ ही निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु हितग्राहियो का चयन किया जायेगा।
2,507 1 minute read











