ताज़ा ख़बरें

जनजातीय बालक क्रीड़ा परिसर खालवा में नवीन प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

बालक क्रीड़ा परिसर खालवा में आवेदन 10 मई से 10 जून तक होंगे जमा

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

जनजातीय बालक क्रीड़ा परिसर खालवा में नवीन प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
बालक क्रीड़ा परिसर खालवा में आवेदन 10 मई से 10 जून तक होंगे जमा
परीक्षा में चयन हेतु निर्धारित बैटरी टेस्ट में 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य
खण्डवा 07 मई, 2025 – 
सत्र 2025-26 में खण्डवा जिले के विकासखण्ड खालवा में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित शासकीय जनजातीय बालक क्रीड़ा परिसर खालवा में प्रवेश चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जाना है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा बताया गया कि छात्रों के हॉकी, मार्शल आर्ट एवं एथेलेटिक्स खेलों में नवीन चयन प्रक्रिया के लिए 15 से 25 जून 2025 तक छात्रों के बैटरी टेस्ट होंगे। उन्होंने बताया कि नवीन प्रवेश हेतु आवेदन पत्र अधीक्षक जनजातीय बालक क्रीड़ा खालवा से प्राप्त कर 10 मई से 10 जून 2025 तक जमा कर सकते है।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा बताया गया कि छात्र अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना चाहिये, इसमें जिले एवं क्षेत्र का कोई बंधन नहीं है। खेल परिसर में जनजातीय सवंर्ग के छात्र/छात्राओं की आयु वर्ग 11 से 14 वर्ष मिनी 14 से 16 वर्ष जूनियर एवं 16 से 18 वर्ष सीनियर में प्रवेश दिया जायेगा । उन्होंने कहा कि परीक्षा में चयन हेतु निर्धारित बैटरी टेस्ट में 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में प्रवेश के समय कक्षा 5वीं, 6वीं एवं 7वीं की मूल अंक सूची, प्रोफाईल पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो प्रस्तुतु करना अनिवार्य है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!