ताज़ा ख़बरें

एस.डी.एम. ने सी.एच.सी. खालवा में आयुष्मान कार्ड की समीक्षा कर शत प्रतिशत कार्ड बनाने के दिए निर्देश

एस.डी.एम. ने सी.एच.सी. खालवा में आयुष्मान कार्ड की समीक्षा कर शत प्रतिशत कार्ड बनाने के दिए निर्देश
खण्डवा 07 मई, 2025 – 
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी हरसूद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खालवा में मेडिकल ऑफिसर, सी.एच.ओ., ए.एन.एम. व आशा सुपरवाइजर की बैठक लेकर आयुष्मान कार्ड की प्रगति देख शत प्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश  दिए। उन्होने मैदानी कार्यकर्ताओं को सूची अनुसार घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की जानकारी का प्रसार-प्रसार कर इस योजना से पात्र हितग्राहीयों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ग्राम स्तर पर दी जायें। बी.एम.ओ. डॉ.शैलेन्द्र कटारिया ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के साथ सिकलसेल एनीमिया के बचाव व उपचार के संबंध में प्रचार-प्रसार कर नागरिकों को जांच कराने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खालवा एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!