एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
29 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 04 मई 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 03.05.25 को कुल 01 गिरफ़्तारी वारंट, 09 जमानती वारंट, 25 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 03.05.25 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए। थाना पिपलोद के आरोपी परवीन पिता फत्तु उम्र 20 साल निवासी ग्राम राजगढ के कब्जे से 08 लीटर देसी हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 800/-रूपये की जप्त की गई। थाना मांधाता के आरोपी डुडीबाई पति भारसिह चौहान उम्र 59 साल नि वार्ड क्रं 15 ओंकारेश्वर के कब्जे से कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब 12 लीटर कीमती 1200/-रूपये की जप्त की गई। आरोपी मानसिह पिता धूमसिह देवरे उम्र 37 साल नि वार्ड क्रं 01 ओंकारेश्वर के कब्जे से कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब 10 लीटर कीमती 1000 /-रूपये की जप्त की गई। आरोपीया राम पिता पुरीलाल लोंधा उम्र 37 साल निवासी प्रेमनगर मोरघडी के कब्जे से कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब 08 लीटर कीमती 1200/-रूपये की जप्त की गई। उक्त सभी आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 03.05.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 29 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 13700/-रुपये वसूल किए गए है। पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 03.05.25 को कुल 38 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 30 प्रकरणों मे 30 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 08 प्रकरण मे 11 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 06 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।











