डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती पखवाड़े अंतर्गत व्याख्यान माला का हुआ आयोजन
📝🎯खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद भींकनगाव द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती पखवाड़े अंतर्गत 25 अप्रैल को स्थानीय जननायक टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय मे व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यकम का शुभारंभ डॉ. बाबा अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वनवाशी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष कालूराम पातरोड़ ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब कहते थे कि संघठित रहो, शिक्षित बनो का नारा देते महिलाओं को शिक्षा से जोड़ा है। कार्यक्रम में अवशिया कानूजे, मधु धनगर अधिवक्ता हिमांशु अत्रे, प्राध्यापक कन्हैया कुमार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का वार्तान्त रखा। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर अध्यक्ष अंकित मालीवाल ने किया तथा आभार ब्लाक समन्वयक कालूसिंह मंडलोई ने किया। इस दौरान परामर्शदाता अर्पित जायसवाल, रीना चौहान, संजय पिचोंडिया, भगीरथ मुजाल्दे, मुकेश राठौड़, विकास प्रस्तुत समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के कार्यकर्ता अनिल सेन, सानिध्य परासर, विनीत सरमण्डल सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राएं उपस्थिति थे।
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
3 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
4 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
4 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
4 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
5 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
6 days ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
1 week ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी
1 week ago
शहरी क्षेत्र झाबुआ में ट्रक/भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
1 week ago
सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, घटिया गुणवत्ता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश