ताज़ा ख़बरेंदेशमध्यप्रदेश

विजन:बीईएमएल के प्रेसिडेंट शांतनु राय बोले- मेक इन इंडिया को मजबूत करेंगे

विजन:बीईएमएल के प्रेसिडेंट शांतनु राय बोले- मेक इन इंडिया को मजबूत करेंगे

मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे

  • हाईस्पीड ट्रेनों के रेल कोच के बाद उमरिया में डिफेंस मशीनें भी बनाएगा बीईएमएल

भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) द्वारा रायसेन के उमरिया गांव में स्थापित किया जा रहा रोलिंग स्टॉक कारखाना, बेंगलुरु के बाद देश का दूसरा ऐसा कारखाना है। यहां हाई स्पीड ट्रेनों के लिए लोहे के बजाय एल्युमिनियम धातु के कोच बनेंगे। भविष्य में यहां रक्षा उत्पादों का निर्माण भी होगा।

यह यूनिट मध्य प्रदेश के बीचों-बीच सामाजिक बदलाव का केंद्र बनेगी और ‘मेक इन इंडिया’ के विजन को मजबूत करेगी। यह बात बीईएमएल के प्रेसिडेंट और सीएमडी शांतनु राय ने रायसेन के उमरिया गांव में रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई के शिलान्यास कार्यक्रम में कही।

राय ने बताया कि इस कारखाने से मार्च 2027 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य है। हम प्रयास करेंगे कि अगले 18 महीने में पहला स्टॉक रोल आउट कर दें। इसमें हम अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए लाइट वेट एल्युमिनियम रेलवे कोच भी तैयार करेंगे। इसमें सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर होगा।

हाईवे-रेल और हवाई तीनों मार्ग से जुड़ेगा उमरिया : सीएम

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भोजपुर क्षेत्र को भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड की रोलिंग स्टॉक फैक्ट्री प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति देगी। इससे भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा चारों जिलों को लाभ होगा। बीईएमएल की यह इकाई हाईवे, रेल और हवाई मार्ग से सीधे जुड़ जाएगी। सीएम ने कहा कि रायसेन प्रदेश का एकमात्र जिला है जहां विरासत, आध्यात्मिकता और आधुनिकता का संगम होगा। यहां एक ओर सांची की आध्यात्मिकता है, दूसरी ओर भीमबैठका की विरासत है।

जमीन के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़े

शांतनु ने कहा कि मध्य प्रदेश इस प्रोजेक्ट के लिए कितना उत्साहित है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हमें जमीन के लिए किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़े। यहां के सीएम मोहन यादव ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जो खुद बीईएमएल के बेंगलुरु मुख्यालय आए और ब्रह्मा प्रोजेक्ट के लिए हमें रायसेन में जमीन आवंटन का पत्र सौंपा। हमारे दफ्तर में आकर कहा कि आप तत्परतापूर्वक यह प्रोजेक्ट लगाओ।

हित से समझौता नहीं : शिवराज

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वदेशी के जरिए भारत आत्मनिर्भर बनेगा और किसानों के हितों से किसी तरह का समझौता नहीं होगा। पूरा देश टैरिफ विवाद में प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने कहा कि इस परियोजना से पूरे भोजपुर क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!