ताज़ा ख़बरेंदेशमध्यप्रदेश

मोदी बोले- हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहे:ट्रम्प पर इशारों में वार – प्रधानमंत्री ने तरक्की के आंकड़े भी बताए

मोदी बोले- हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहे:ट्रम्प पर इशारों में वार - प्रधानमंत्री ने तरक्की के आंकड़े भी बताए

मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे

 

  • मेट्रो ट्रेप में छात्रा से बात करते मोदी। - Dainik Bhaskar
मेट्रो ट्रेप में छात्रा से बात करते मोदी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद जनसभा में उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। 11 साल में हम 10वें स्थान से टॉप-5 में पहुंचे हैं। अब हम टॉप-3 की ओर बढ़ रहे हैं। यह गति हमें ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ की भावना से मिली है।

मोदी का बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ‘भारत एक मृत अर्थव्यवस्था है’ वाले बयान के कुछ दिन बाद आया है। मोदी ने भारत की तरक्की के आंकड़े में बताए। उन्होंने कहा- 2014 में कुल निर्यात 468 अरब डॉलर था। अब 824 अरब डॉलर है।

पहले हम मोबाइल फोन आयात करते थे, आज टॉप-5 निर्यातक हैं। इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट 6 अरब डॉलर से बढ़कर 38 अरब डॉलर हो गया है। ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट 16 अरब डॉलर से बढ़कर दोगुना हो गया है। एआई में हम ग्लोबल लीडर बनने जा रहे हैं।

तीन वंदे भारत शुरू: बेंगलुरु से बेलगावी, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से अमृतसर और नागपुर से पुणे। पीएम ने बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया और मेट्रो के 15610 करोड़ के फेस-3 प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।

कुछ लोग आज भारत की तरक्की पचा नहीं पा रहे

^ कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं। वे भारत की तरक्की पचा नहीं पा रहे हैं। वे चाहते हैं कि हमारे उत्पाद महंगे हो जाएं। लेकिन, कोई ताकत भारत को बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती। – राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री (रायसेन में पहली ग्रीनफील्ड रेल कोच फैक्ट्री के कार्यक्रम में)

कुछ देश दादागीरी कर रहे

^जो लोग आज दादागीरी कर रहे हैं, वे आर्थिक रूप से मजबूत हैं। बेहतर तकनीक और संसाधन मिल जाएं तो हम किसी पर धौंस नहीं जमाएंगे। – नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!