ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

“हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग” अभियान के अंतर्गत झाबुआ में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

 

दिनांक: 11 अगस्त 2025 | स्थान: झाबुआ

भारत के स्वतंत्रता दिवस के महापर्व के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग” अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना, स्वतंत्रता का महत्व समझाना तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

इसी क्रम में आज दिनांक 11 अगस्त 2025 को पुलिस लाइन झाबुआ से लेकर राजवाड़ा झाबुआ तक एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में जिले के विभिन्न विभागों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री रघुवंश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव, रक्षित निरीक्षक श्री अखिलेश राय सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, वन रक्षक, स्कूली विद्यार्थी एवं आमजन शामिल हुए।

सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश व उल्लास के साथ यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से झाबुआ जिले की जनता को आजादी के महत्व, राष्ट्रीय एकता और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। देशभक्ति के नारों, जनजागरूकता संदेशों और स्वच्छता की प्रेरणा से ओतप्रोत यह यात्रा जनमानस में नई ऊर्जा का संचार करती रही।

इस अभियान का उद्देश्य है कि स्वतंत्रता दिवस न केवल एक उत्सव बने, बल्कि एक ऐसा संकल्प भी बने जिसमें हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराए और स्वच्छता को अपनाए।

इसके साथ ही मेघनगर में भी “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान” के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!